सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में मानिकपुर रेलखंड पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। यहां मझगवां और ठिकरिया स्टेशन के बीच रात करीब 2:54 बजे मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) से भागलपुर जा रही यात्री ट्रेन (12336) की कपलिंग टूट गई। इससे तीन बोगियां अलग होकर पीछे छूट गईं।
हादसे के समय ट्रेन कॉशन (सावधानी) के कारण 10 किलोमीटर प्रति घंटे की धीमी रफ्तार पर चल रही थी। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी अमला मौके पर पहुंचा और एस-1 कोच को अलग करने के बाद यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया। इसके बाद सोमवार सुबह करीब 7 बजे ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
You may also like

बिहार चुनाव के लिए शॉर्टकट में 'इमोशन गेम', मैथिली ठाकुर के दांव पड़े उल्टे, उधर भोजपुरिया गमछा और लिट्टी चोखा

दिल्ली में है घर खरीदने का प्लान तो तुरंत लीजिए फैसला, 10 साल बाद बदलने जा रहा है सर्कल रेट, प्रॉपर्टी की कीमत में हो जाएगा बदलाव

इतिहास के पन्नों में 31 अक्टूबर : 2005 – प्रसिद्ध कवयित्री अमृता प्रीतम का निधन

प्रधानमंत्री मोदी आज और कल गुजरात में, सबसे पहले पहुंचेंगे केवड़िया

उत्तराखंड में सूरज की आंख-मिचोली, दिन में तापमान बढ़ते ही गर्मी रात में लुड़कते ही ठंड का एहसास




