अगली ख़बर
Newszop

School Holidays November 2025: नवंबर में कितने दिन की छुट्टी है? इन तारीखों पर बंद रहेंगे स्कूल, फटाफट देख लें लिस्ट

Send Push
School Holidays in November 2025: अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा रहा। अब नवंबर महीने में भी कुछ महत्वपूर्ण उत्सव हैं। इनमें गुरु नानक जयंती , कार्तिक पूर्णिमा, बाल दिवस और अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। इन अवसरों पर भारत के अधिकांश राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रहती है। हालांकि, नवंबर 2025 में अक्टूबर 2025 की तुलना में स्कूलों की कम छुट्टियां होंगी। प्रमुख सांस्कृतिक और क्षेत्रीय कार्यक्रमों के अलावा, अधिकांश स्कूल ओपन रहेंगे। यहां आप उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और दिल्ली सहित भारत के कई राज्यों में स्कूल छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें।

नवंबर 2025 में कितनी छुट्टियां हैं?नवंबर 2025 में स्टूडेंट्स को 8 से 9 दिन की छुट्टी मिल सकती है। इन हाॅलिडे में त्योहारों के साथ अन्य महत्वपूर्ण दिन की छुट्टियां शामिल हैं। सबसे पहले 5 नवंबर (बुधवार) को छुट्टी है। इस दिन गुरु नानक जयंती है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में स्कूल बंद रहने की संभावना है।

गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस: 24 नवंबर (सोमवार)गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस 24 नवंबर (सोमवार) को है। इस दिन को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में नौवें सिख गुरु के सम्मान में मनाया जाएगा। ऐसे में उत्तरी राज्यों के स्कूल बंद रहने की संभावना है। दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों के अधिकांश स्कूल खुले रहेंगे।

नवंबर महीने में कितनी छुट्टियां हैं?

इस महीने 5 रविवार की छुट्टीनवंबर 2025 में अक्टूबर की तुलना में स्कूलों की छुट्टियां कम हैं। हालांकि नवंबर में 5 शनिवार और 4 रविवार शामिल हैं। हालांकि रविवार को सभी स्कूलों में छुट्टियां होती हैं, लेकिन शनिवार का दिन संस्थान के अनुसार अलग-अलग होता है।

image क्या करें स्टूडेंट्स और पैरेंट्स?नवंबर महीने की छुट्टी की लिस्ट कैलेंडर्स के आधार पर बताई जा रही है। स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को स्कूल या फिर संबंधित संस्थान के कैलेंडर को देखना है। संस्थान के कैलेंडर पर हाॅलिडे लिस्ट चेक करने के बाद आप प्रिंसिपल या फिर टीचर से भी पूछ सकते हैं।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें