भोपाल: एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने बिहार में चुनावी महाभारत को 'धर्म-अधर्म की निर्णायक लड़ाई' बताते हुए कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव बिहार में हैं, लेकिन राहुल गांधी के पचमढ़ी में छुट्टियां मना रहे हैं। सीएम ने उन्हें 'कांग्रेस का पप्पू' करार दिया, जिसकी वजह से कांग्रेस मानसिक रूप से चुनाव हार चुकी है। सीएम ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस की हालत 'बिन दूल्हे की बारात' जैसी है, जिसका दूल्हा मैदान छोड़कर भाग गया है, और हारने के बाद ये 'वोट चोरी' का रोना रोएंगे।
CM मोहन यादव ने बिहार में अलग-अलग जगह सभाओं में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पप्पू को समझ नहीं आया कि चुनाव कैसे होता है। कांग्रेस के इतने बड़े नेता हैं राहुल गांधी। उन्हें जरा भी समझ नहीं है। चुनाव बिहार में है और वो मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में छुट्टियां मना रहे हैं। बिहार चुनाव में कांग्रेस की हालत 'बिन दूल्हे की बारात' की तरह है। उनका दूल्हा तो भागकर छुट्टियां मना रहा है। कांग्रेसियों ने छठ महापर्व को ड्रामा बताया और बिहार के लोगों का अपमान किया। आप सभी याद रखें 11 नवंबर को इनके एक-एक अपमान का हिसाब चुकता करना है।
मोतिहारी पिपरा में बोले-बिहार की जीवटता अलग है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोतिहारी जिले की पिपरा विधानसभा में कहा कि बिहार जो करता है, वो सबसे अच्छा ही करता है। बिहार के लोगों की जीवटता, उनके काम करने का तरीका कुछ अलग ही है। यहां की माताओं-बहनों की साधना से पूरा माहौल आनंद में डूबा हुआ है। कांग्रेस के नेताओं को हमारे त्योहारों-देवी-देवताओं-सनातन संस्कृति से पता नहीं क्या दुश्मनी है। जब भी बोलते हैं, उल्टा ही बोलते हैं। जनता इन्हें सबक सिखाएगी। कांग्रेस ने हमेशा बिहार का अपमान किया है। बिहार के लोगों ने पूरी दुनिया में अपनी धाक और साख बनाई। हमें इस बात पर गर्व है। कांग्रेस में मैदान में आने का दम ही नहीं।
सभी वर्गों का कल्याण करने वाली है NDA
गया जिले की बोधगया विधानसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है। हर वर्ग का बच्चा आगे बढ़ना चाहिए। हमारी सरकार सभी वर्गों का कल्याण करने वाली सरकार है। जो नेता चुनाव के पहले मैदान छोड़ दे, वह क्या जीतेगा। एनडीए के सभी नेता चुनाव को लेकर दिन-रात एक किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि हारने के बाद कांग्रेस ईवीएम, चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ देगी।

You may also like

न्यूजीलैंड में भारतीय स्टूडेंट्स की होगी ज्यादा कमाई, पार्ट-टाइम जॉब को लेकर हो गया ये बदलाव

शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में रविंदर सिंह ने किया कमाल... 50 मीटर में लगाया गोल्ड पर निशाना, देश के लिए बड़ा कारनामा

बांके बिहारी मंदिर के निकास द्वार पर बिगड़ी श्रद्धालु की तबीयत, मौत

जिपंअ ने किया सबला में लाखों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन

चिकित्सकों ने सर्जरी कर पैंक्रियाज से कई पथरियों को निकाल बचाई मरीज की जान