पुणे : मुंबई के आरए स्टूडियो में 19 बच्चों को बंधक बनाने के बाद पुलिस की गोलीबारी में मारे गए रोहित आर्य का शनिवार तड़के पुणे में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बचाव अभियान के दौरान रोहित आर्य की मौत हो गई थी।
मुंबई के जे जे अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
रोहित आर्य ने मुंबई के पवई इलाके के एक स्टूडियो में 10 से 12 साल की उम्र के 17 बच्चों और दो अन्य लोगों को गुरुवार को बंधक बना लिया था। जानकारी के अनुसार, बंधक बनाने से पहले रोहित ने सभी बच्चों के पैरेंट्स को मैसेज भेजा था कि आज शूटिंग में थोड़ा सा समय लगेगा। आरोपी रोहित ने स्टूडियो का गेट बंद करके एक वीडियो भी जारी किया था। पुलिस ने तीन घंटे तक चले बंधक संकट के बाद सभी बच्चों को बचा लिया था। इस बचाव अभियान के दौरान गोली लगने से रोहित आर्य की मौत हो गई थी। मुंबई के जे जे अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उसका शव पुणे ले जाया गया।
पत्नी और बेेटे भी अंतिम संस्कार में रहे मौजूद
अंतिम संस्कार में रोहित आर्य की पत्नी, बेटे औऱ उसके परिवार के अन्य करीबी सदस्य मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, रोहित आर्य पिछले कुछ समय से पुणे से बाहर रह रहा था। शुरुआती जांच से पता चलता है कि हाल के वर्षों में उसका अपने परिवार से संपर्क बहुत कम था। रोहित आर्य ने पहले दावा किया था कि महाराष्ट्र शिक्षा विभाग की एक परियोजना के लिए उसका बकाया भुगतान लंबित था और उसने यह राशि प्राप्त करने के लिए पुणे में विरोध-प्रदर्शन भी किया था।
You may also like

अब पाकिस्तान के छक्के छुड़ाएगा वैभव सूर्यवंशी, जानिए कहां और कब होगा ऐसा

बिहार चुनाव 2025 में Defender-Fortuner जैसी गाड़ियों का क्रेज, गली-मुहल्ले में दिख रहीं लाखों-करोड़ों की गाड़ियां

दिल्लीः आधुनिक कैमरे से रिप्लेस होंगे मेट्रो के मौजूदा कैमरे, शुरुआत एयरपोर्ट लाइन एक्सप्रेस के साथ की गई

केरल: पेरिंथलमन्ना में 416 ग्राम एमडीएमए के साथ युवक गिरफ्तार

रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने रचा इतिहास, बने अफ़ग़ानिस्तान के तीसरे बल्लेबाज़ जिन्होंने पूरे किए 2000 टी20I रन




