कल का मौसम 02 नवंबर 2025: दिल्ली में फिलहाल मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग ने साफ मौसम के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार को मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन वातावरण में धुंध और प्रदूषण की वजह से बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।   
   
उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश से होगा ठंड में इजाफा उत्तर प्रदेश में 6 नवंबर तक बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह से सुबह घना कोहरा छा सकता है। पश्चिमी हवाओं के कारण शनिवार से रात के तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 6 नवंबर तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और बूंदाबांदी जारी रहने की उम्मीद है।
     
कल कितना रहेगा आपके शहर का तापमान?
उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावनाकम दबाव वाले क्षेत्र के कारण शनिवार को उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस क्षेत्र में पिछले दिनों काफी बारिश हुई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इसने इसके बाद पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों में एक या दो स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
   
राजस्थान में कई जगह तापमान में गिरावट का अनुमानएक नए मौसमी तंत्र के असर से राजस्थान के कई इलाकों में बारिश होने और तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अरब सागर की खाड़ी में बना अवदाब आज कमजोर होकर 'वेल मार्क लो प्रेशर एरिया' (डब्ल्यूएमएम) में बदल गया है। इसके असर से 1 और 2 नवंबर को उदयपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 3 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में तीन-चार नवंबर को मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है।
   
महाराष्ट्र के 12 जिलों में येलो अलर्टआईएमडी ने महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट शनिवार सुबह सात बजे जारी किया गया। मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आईएमडी के अनुसार, मौसम में नमी बढ़ने से हल्की बारिश हो सकती है। यह चेतावनी मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, रायगढ़, नंदुरबार, धुले, जलगांव, पुणे, नासिक, सतारा, सांगली और कोल्हापुर जिलों के लिए लागू है।
   
उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी का अलर्टउत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। 1 से 4 नवंबर तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, लेकिन 5 नवंबर को चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में मेघ गर्जन के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और लोगों को तेज सर्दी का अहसास होगा। हिमाचल प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। 4 नवंबर को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी और 5 नवंबर को केवल बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

You may also like

IND W vs SA W Final: भारत पहली बार वर्ल्ड चैंपियन, हरमनप्रीत की टीम ने खत्म किया 52 साल का इंतजार

IND vs SA Final Turning Point: चैंपियन बनने के सपने देखने लगी थी साउथ अफ्रीकी टीम, दीप्ति शर्मा ने एक ही ओवर में तय कर दी भारत की जीत

नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ 5वीं संयुक्त आयोग वार्ता में भाग लेंगे बहरीन के विदेश मंत्री

मंत्री खेतों में खिंचवा रहे फोटो...गुजरात में सरकार नहीं सर्कस, किसान के सुसाइड पर गोपाल इटालिया का बड़ा हमला-वीडियो

नौका विहार के साथ हुआ चंद्रोदय मंदिर के त्रिदिवसीय कार्तिक उत्सव का भव्य समापन