भोपाल: देश की डायमंड सिटी सूरत गुजरात में कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया द्वारा 16वीं राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता, 6वीं कूडो फेडरेशन कप एवं 17वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें मध्य प्रदेश कूडो टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल '301 पदक' जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इनमें 120 स्वर्ण, 83 रजत एवं 98 कांस्य पदक शामिल हैं।
मध्य प्रदेश कूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं हेडकोच 'डॉ. मोहम्मद एजाज खान' ने बताया कि कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन गुजरात के सूरत में आयोजित किया गया था। पंडित दीनदयाल इंडोर स्टेडियम सूरत में 24 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश कूडो एसोसिएशन की ओर से कुल 170 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें विभिन्न स्तर पर आयोजित कूड़ो कॉम्पिटिशन में गोल्ड, सिल्वर और कांस्य श्रेणी में कुल 301 मेडल झटके हैं। बता दें कि आयोजन में सागर जिले के 34 खिलाड़ी भी शामिल थे।
फिल्म स्टार अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ भी शामिल हुए
कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया के चेयरमैन बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, कूडो इंडिया के संस्थापक एवं एशियाई कूडो फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी हंशी मेहुल वोरा,फिल्म कलाकार जैकी श्रॉफ, डिंपल कपाड़िया एवं सूरत पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गेहलोत भी पूरे समय शामिल हुए।
कूडो एक मिक्स्ड जैपनीज कॉम्बैट स्पोर्ट: हंशी मेहुल वोरा
हंशी मेहुल वोरा ने बताया कि कूडो एक मिक्स्ड जापानीज़ कॉम्बैट स्पोर्ट है, जिसमें जुडो, कराटे, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, रेसलिंग, किक बॉक्सिंग एवं जुजुत्सु की तकनीकों का उपयोग किया जाता है। यह भारत सरकार से मान्यता प्राप्त खेल है तथा सरकारी नौकरियों के खेल कोटे में सम्मिलित है। कई कूडो खिलाड़ी आज सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं।
मध्य प्रदेश कूडो एसोसिएशन की सराहना
मध्य प्रदेश कूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं हेड कोच डॉ. मोहम्मद ऐजाज़ खान के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी प्राप्त की। चेयरमैन शैलेन्द्र जैन ने कहा कि 'सागर के कूडो खिलाड़ी लगातार नगर का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। हमें इन पर गर्व है और हमें विश्वास है कि भविष्य में भी सागर के खिलाड़ी अपनी विजय यात्रा यूं ही जारी रखेंगे।'
मध्य प्रदेश ने किस श्रेणी में कितने मैडल झटके - 16वीं राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता
मध्य प्रदेश ने जीते : 40 स्वर्ण, 24 रजत, 23 कांस्य पदक।
सागर के खिलाड़ियों का योगदान: 10 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य पदक।
- 6वीं कूडो फेडरेशन कप
मध्य प्रदेश ने जीते : 39 स्वर्ण, 33 रजत, 32 कांस्य पदक।
सागर के खिलाड़ियों का योगदान: 8 स्वर्ण, 6 रजत, 7 कांस्य पदक।
-17वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो प्रतियोगिता
मध्य प्रदेश ने जीते: 41 स्वर्ण, 26 रजत, 43 कांस्य पदक।
सागर के खिलाड़ियों का योगदान: 9 स्वर्ण, 6 रजत, 8 कांस्य पदक।
कूडो में इन खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
दीपांशा सिंह, जेनुअल आब्दीन राइन, आकाश दुबे, मोहम्मद सोहेल खान, शैलेंद्र सिंह कुर्मी, मोहम्मद अरमान खान, युवराज पवार, कृष्णा भाटिया, आर्यन सिंह, कृष, उत्कर्ष पटेल, अरकाम खान, जैद खान, अंश सिंह, देवांश पटेरिया, दिवी जैन, श्रद्धा साहू, विधि सिंह राजपूत, वैशाली झा, दीक्षा सेन, वैष्णवी सिंह, प्रियंका इक्का, श्रेया गुप्ता, अवीथा श्री वी आर, मेघा भोजक, पावनी सिंह, अभिषेक राठौर, इशिका मिश्रा, मन्नत शाह, आकाश गुप्ता, मोहम्मद ईशान खान, अपूर्व सेन, शिव देश ठाकुर, अक्षय विश्वकर्मा ने बेहतर प्रदर्शन किया। बता दें कि यह सभी सागर जिले से शामिल हुए थे।

You may also like

सीएम रेखा गुप्ता की पंजाब की जनता से अपील, भाजपा को वोट कर भ्रष्टाचारियों को हटाने का बेहतर अवसर

फीस और उत्पीड़न से टूटा छात्रः DAV कॉलेज बुढ़ाना में BA स्टूडेंट ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

पीएम मोदी 9 नवंबर को 'उत्तराखंड रजत जयंती' कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, स्मारक डाक टिकट करेंगे जारी

शिलाजीत नहींˈ ये एक लकड़ी देगी घोड़े जितनी ताकत, एक ही बार में पत्नी हो जाएगी खुश﹒

लखनऊ में घूंघट में बार बालाओं संग ठुमके लगाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, जांच शुरू