नई दिल्ली: 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज शुरू होने वाली है। 29 अक्टूबर को पहला टी20 कैनबरा में खेला जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, पहले टी20 से स्टार लेग स्पिनर एडम जम्पा अपने दूसरे बच्चे की जन्म की वजह से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया ने टीम में भारतीय मूल के लेग स्पिनर तनवीर सांघा को शामिल किया है। आखिर कौन है यह खिलाड़ी, आइये जानते हैं।
कौन हैं तनवीर सांघा?
तनवीर सांघा का जन्म 26 नवंबर 2001 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुआ था। भले ही उनका जन्म भारत में नहीं हुआ। लेकिन, तनवीर का भारत से खास रिश्ता है। उनके माता-पिता हिंदुस्तान से ही हैं। तनवीर के पिता जोगा सिंह जलंदर के पास के गांव के रहने वाले हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में अब टैक्सी ड्राइवर का काम करते हैं। वहीं उनकी मां उपजीत कौर सिडनी में ही अकाउंटेंट हैं। तनवीर के पिता जोगा सिंह काफी वक्त पहले ही भारत से ऑस्ट्रेलिया आ गए थे।
तनवीर सांघा का करियर
23 साल के तनवीर सांघा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2023 में वनडे और टेस्ट में डेब्यू किया था। तनवीर एक लेग स्पिनर हैं। उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में 2 तो टी20 में 10 विकेट लिए हैं। बता दें कि 2020 अंडर 19 वर्ल्ड कप में तनवीर ऑस्ट्रेलिया के लीडिंग विकेट टेकर थे। वह 2023 में ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विनिंग स्क्वाड का भी हिस्सा थे। तनवीर ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं। लेकिन, उन्होंने 15 प्रथम श्रेणी मुकाबले जरूर खेले हैं, जिसमें उनके नाम 40 विकेट हैं।
पहले टी20 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, महली बियर्डमैन, ट्रेविस हेड, जोश फिलिप, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मिचेल ओवेन, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोयनिस, तनवीर सांघा।

You may also like

काले अंडरवियर से निकला 1 किलो सोना.. तो बोतल के ढक्कन ने भी उगला गोल्ड, कस्टम ऑफिसर भी हैरान

कानपुर: टेस्टी मिड डे मील ने बदल दी स्कूल की लड़कियों की लाइफ, अब पढ़ाई पर फोकस करना आसान

Sun transit: 12 महीने बाद सूर्य मंगल के घर में करेगा प्रवेश, इन राशियों पर होगी धन वर्षा

अपना कचरा दूसरे देशों के दरवाजे पर फेंक रहा चीन, ड्रैगन के दुश्मनों का दोस्त बना भारत, क्या है कारण

पीएम मोदी और ट्रंप फिर कब मिलेंगे? अमेरिकी राष्ट्रपति को चार-चार बार लग चुका है झटका