सिवान: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार चुनाव में सिवान जिले पर फोकस बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सत्ता में लौटने पर प्रदेश से 'माफिया का अंत' उसी तरह होगा, जैसे उनके राज्य में हुआ है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'एनडीए बोलता कम और काम ज्यादा करता है। उत्तर प्रदेश में अब दंगा नहीं, सब चंगा है। पहले ही चेतावनी दे दी जाती है, दंगा करोगे तो खुद तो 'जहन्नुम' में जाओगे, भीख भी नहीं मिलेगी।' उन्होंने कहा कि सिवान जिले की सभी आठ विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत तय है। बिहार विकसित होगा तभी तो भारत विकसित होगा। इसके लिए भाजपा-एनडीए की सरकार जरूरी है।   
   
सिवान में योगी आदित्यनाथ की रैलीभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने सिवान जिले की एक चुनावी सभा में ये दावा भी किया कि कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल न होने की सलाह देकर देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का अपमान किया था। सिवान राजेंद्र प्रसाद का जन्मस्थान है। योगी ने कहा, 'कांग्रेस को बिहार की जनता ने इसलिए खारिज किया क्योंकि उसने सरदार वल्लभभाई पटेल, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और कर्पूरी ठाकुर जैसे महापुरुषों का अपमान किया। यहां तक कि बिहार के ही रहने वाले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केसरी को भी कांग्रेस ने अपमानित किया था।'
   
योगी ने सुनाई सोमनाथ की कहानीउन्होंने दावा किया, 'जब राजेंद्र बाबू ने सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निर्णय लिया, तब कांग्रेस के प्रधानमंत्री नेहरू ने उनसे कहा कि वे वहां न जाएं। लेकिन राजेंद्र बाबू के लिए यह आस्था का विषय था। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वो अपने पद से इस्तीफा देना पसंद करेंगे, लेकिन समारोह में जाना नहीं छोड़ेंगे।' कांग्रेस पर देश में गरीबी और पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाते हुए योगी ने कहा कि यह पार्टी 'ब्रिटिश हुकूमत की उत्तराधिकारी' है, जिसने भारतीय उद्योगों और कारीगरी को नष्ट कर दिया।
   
आडवाणी की गिरफ्तारी वाला टिसयोगी आदित्यनाथ ने कहा, 'बिहार प्राचीन पाटलिपुत्र जैसी सत्ता का केंद्र रहा है और चंद्रगुप्त जैसे महान सम्राटों की भूमि है। ये वो प्रदेश है जहां कभी नालंदा जैसे विश्वविख्यात विश्वविद्यालय था जिसे विदेशी आक्रमणकारियों ने नष्ट किया था। उनके वंशज आज भी राजनीतिक इस्लाम को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।' योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद ) ने हमेशा भारत की सांस्कृतिक विरासत का अपमान किया है। उन्होंने राम रथ यात्रा के दौरान भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि इन्होंने भगवान राम के रथ को भी रोक दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के कार्यकाल में केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में ये हलफनामा दिया था कि भगवान राम के अस्तित्व का कोई प्रमाण नहीं है।
   
शहाबुद्दीन के गढ़ में योगी की ललकारयोगी ने कहा, 'भाजपा और राजग ने हमेशा अपनी विरासत को सम्मान दिया है। हमने अपना वादा निभाया। राम मंदिर उसी स्थान पर बनाया गया, जहां वह होना चाहिए था।' उन्होंने कहा कि बिहार में यदि राजग सत्ता में लौटा तो 'माफिया का अंत होगा, जैसे उत्तर प्रदेश में हुआ, जहां उनकी अवैध संपत्तियां जब्त की गईं और कई अपराधियों को नरक भेज दिया गया।' योगी ने अपने पिछले बिहार दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया था, 'जहां एक माफिया के परिजन फिर से सिर उठाने की कोशिश कर रहा है।' उनका इशारा राजद प्रत्याशी ओसामा शहाब की ओर था, जो दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन के पुत्र हैं। शहाबुद्दीन सीवान के बहुचर्चित बाहुबली और कई बार के सांसद रहे। योगी ने कहा, 'रघुनाथपुर में मेरी रैली में जिस उत्साह को मैंने देखा, उससे मुझे विश्वास हो गया है कि बिहार, जो माता सीता की भूमि है, वहां किसी 'मारीच' जैसे राक्षस को पनपने नहीं दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश की तरह, ऐसे तत्वों को यहां भी बुलडोजर के नीचे कुचल दिया जाएगा।'
इनपुट- एजेंसी
  
You may also like
 - घाटशिला उपचुनाव में झामुमो को समर्थन देगी भाकपा माले
 - सीआईआई के सेफ्टी टॉक में तकनीक से सुरक्षित कार्य संस्कृति पर जोर
 - राज्य स्थापना दिवस को लेकर उपायुक्त ने दिया अधिकारियों को दिया निर्देश
 - झारखंड में पांच जेल अधीक्षकों की हुई पोस्टिंग, चंद्रशेखर प्रसाद सुमन बने हजारीबाग जेल के काराधीक्षक
 - छात्रों के हित को ध्यान में रखकर करें पुस्तक लेखन का कार्य: प्रबल सिपाहा