नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में कथित रूप से बीड़ी देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति को चाकू मारने को लेकर 16 वर्षीय एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार सुबह तब सामने आई जब आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) की टीम को नोएडा लिंक रोड पर झाड़ियों के पास कुत्तों का एक झुंड नजर आया। पुलिस ने बताया कि जांच करने पर टीम को एक व्यक्ति बेहोश पड़ा मिला, जिसके पेट और छाती पर चाकू के घाव थे।
बीड़ी देने से इनकार करने पर हमला
पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान स्थानीय निवासी कृष्ण साहनी के रूप में हुई जिसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। समय पर इलाज मिलने पर उसकी जान बच गई। होश में आने पर साहनी ने पुलिस को बताया कि एक लड़के ने बीड़ी देने से इनकार करने पर उस पर हमला कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर किशोर ने उस पर कई बार चाकू से वार किया और भागने से पहले उसे झाड़ियों में फेंक दिया।''
आठवीं के बाद छोड़ दी पढ़ाई
पुलिस ने आरोपी लड़के को संजय लेक गार्डन से गिरफ्तार किया, जहां वह सो रहा था। अधिकारी का कहना है कि लड़के के पास से कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू मिला है। पूछताछ के दौरान, लड़के ने खुलासा किया कि उसने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और नशे का आदी है। अधिकारी ने कहा कि घटना के समय वह गांजे के नशे में था। साहनी से बहस के बाद, वह अपने घर से चाकू लाया और जान से मारने के इरादे से उस पर हमला कर दिया।''

You may also like

300 रन का टारगेट देकर भी जैसे-तैसे जीता पाकिस्तान, श्रीलंका ने हालत खराब कर दी थी

फीफा वर्ल्ड कप 2026 होगा मेरा आखिरी वर्ल्ड कप: क्रिस्टियानो रोनाल्डो

2025 और 2026 में आने वाली हैं ये डरावनी कॉमेडी फिल्में, जानें पूरी लिस्ट!

क्या है Jio Dive जो फोन को बना देगा सिनेमा घर? क्रिकेट मैच देखते समय लगेगा स्टेडियम में बैठे हैं

महिला ने दियाˈ 5.2 KG के बच्चे को जन्म, देखकर डॉक्टर्स भी बोले- पहले नहीं देखा ऐसा बच्चा﹒