अगली ख़बर
Newszop

आज का कुंभ राशिफल 2 नवंबर 2025 : जीवनसाथी से आर्थिक सहयोग मिलेगा, भागदौड़ भरा रहेगा दिन

Send Push
2 November Aquarius Horoscope : कुंभ राशि वालों को आज कारोबार में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। आपको एक साथ कई काम भी करने पड़ सकते हैं। इसी के चलते दिन भागदौड़ भरा रहेगा। लेकिन जीवनसाथी से आर्थिक सहयोग मिलेगा, जिससे आप कोई नया काम करने का प्लान बना सकते हैं। परिवार में आपको पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर उनका खास ख्याल रखना होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं, जिससे मानसिक शांति महसूस होगी। आइए विस्तार से जानें आज का कुंभ राशिफल...

आज कुंभ राशिवालों का करियर राशिफल : कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और आपके कार्यों में कुछ रुकावटें भी आ सकती हैं। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में आपके पास एक साथ कई काम आ सकते हैं, जिसके चलते भागदौड़ की स्थिति बनेगी। आर्थिक मामलों में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ऐसे में कोई नया काम करने की योजना बना सकते हैं। नौकरी करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और आपकी सराहना की जा सकती है।

आज कुंभ राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल : आपको परिवार में पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। भीड़भाड़ वाली जगह पर सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी होगा। हालांकि, आप दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। इससे आपको मानसिक शांति महसूस होगी। जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

आज कुंभ राशिवालों की सेहत का हाल : शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में कुछ देर आराम जरूर करें।

आज कुंभ राशिवालों के लिए उपाय : घर से निकलते वक्त लाल चंदन का तिलक लगाएं।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें