अगली ख़बर
Newszop

अभिषेक बजाज के एविक्ट होते ही सपोर्ट में उतरे फैंस, प्रणीत मोरे और मेकर्स पर भड़के यूजर्स, कहा- ये गलत है

Send Push
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' वीकेंड का वार में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। मेकर्स ने प्रणीत मोरे के कंधे पर फैसला डाल दिया कि वो तीन में से किसी एक नॉमिनेटेड सदस्य को बचा सकते हैं। उन्होंने अशनूर कौर का नाम लिया। अभिषेक बजाज और नीलम गिरी एविक्ट हो गए। इससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। फैंस अभिषेक के सपोर्ट में उतर आए हैं। उनका मेकर्स पर गुस्सा फूट रहा है।

बता दें कि 'बिग बॉस 19' इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पांच सदस्य नॉमिनेटेड थे। इनमें गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज और नीलम गिरी शामिल थे। होस्ट सलमान खान ने बताया कि फरहाना और गौरव सुरक्षित हैं। इसके बाद बॉटम 3 में अशनूर, अभिषेक और नीलम बचे।





प्रणित ने अशनूर कौर को बचाया
फिर सलमान खान ने कहा कि प्रणीत मोरे के पास किसी एक सदस्य को बचाने का अधिकार है। क्योंकि पिछले हफ्ते वो कैप्टन थे और मेडिकल रीजन के कारण घर से बाहर थे। पर अब वो अपने उस विशेष अधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद प्रणीत ने कहा कि वो जो फैसला ले रहे हैं, उससे धक्का लग सकता है। इसके बाद उन्होंने अशनूर को बचाने के लिए उनका नाम लिया। यानी अभिषेक और नीलम बेघर।

जनता का फूटा गुस्सा
इसके बाद जनता का गुस्सा फूट पड़ा। ट्विटर पर अभिषेक का नाम ट्रेंड हो रहा है। फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये अन्याय है, गलत है। अभिषेक ने दो महीने खूब एंटरटेन किया है और वो ट्रॉफी डिजर्व करते थे।

यहां देखिए अभिषेक के सपोर्ट में लोगों ने क्या-क्या कहा


ऑडियंस का विनर अभिषेक बजाज

रो पड़ा अभिषेक के फैंस

'बिग बॉस 19' यहीं खत्म हुआ

मेकर्स ने गलत किया

प्रणीत मोरे पर फूट रहा है गुस्सा


दर्शकों का प्रणीत मोरे पर गुस्सा फूट रहा है। उनका कहना है कि प्रणीत ने धोखा दिया, दगाबाजी की है। दोस्त बनने का नाटक किया है। अपने ही दोस्त की पीठ पर छूरा घोंप दिया है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें