इंटरनेट डेस्क। अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया। उन्होंने बिहार के गोपालगंज के बेलसंड में घर पर ही अंतिम सांस ली। वे 89 साल की थीं और बीते कुछ समय से बीमार थीं। मां के अंतिम समय में पंकज उनके साथ थे। त्रिपाठी परिवार ने एक बयान में कहा, हमें बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया है।
बताया जा रहा हैं कि पंकज त्रिपाठी की मां कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्होंने अपने परिवार के बीच, नींद में शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी उनके साथ थे। परिवार ने इस दुख की घड़ी में निजता बनाए रखने की अपील की है और सभी से अनुरोध किया है कि वे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।
उनका अंतिम संस्कार शनिवार बेलसंड में किया गया, जिसमें परिवार, रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए। पंकज त्रिपाठी अपनी मां के बहुत करीब थे। वह अक्सर कहते थे कि उनकी मां ने उन्हें अनुशासन, विनम्रता और दया सिखाई।
pc- etv bharat
You may also like

नकली सरकारी ऐप भी बनने लगे, प्ले स्टोर से 1 लाख लोगों ने कर लिया था डाउनलोड, आप ऐसे बचें

DSP ऋषिकांत शुक्ला के 'खजाने' की जांच करेगी विजिलेंस, निलंबन के बाद जारी आदेश के बारे में जानिए

लक्ष्मी भंडार के लिए विधायक की पत्नी के आवेदन पर सुकांत मजूमदार ने किया कटाक्ष

हाईकोर्ट ने रद्द की मृतक जज की 15 साल पुरानी बर्खास्तगी

हाइपोथायरायडिज्म से हैं परेशान? इन आसान आयुर्वेदिक उपायों से पाएं राहत




