– मां से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
मीरजापुर, 8 नवंबर (Udaipur Kiran) . जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया Saturday शाम विंध्याचल पहुंचे. उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेश की शांति, समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की.
राजा भैया के आगमन की खबर फैलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई और आशीर्वाद लिया. पूजन के बाद उन्होंने साधु-संतों से भेंट की और मां विंध्यवासिनी धाम में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की.
उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मंदिर परिसर में मौजूद रहे ताकि दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.
—————
(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा
You may also like

आज का कर्क राशिफल, 9 नवंबर 2025 : भाग्य देगा साथ, पाएंगे सुख समृद्धि और सौगात

आज का मिथुन राशिफल, 9 नवंबर 2025 : लाभ पाएंगे और विरोधी मन ही मन जलेंगे

रात कोˈ भैंस चिल्लाई गांव वाले सहम गए… सुबह जो सच्चाई सामने आई उसने पूरे गांव को हिला कर रख दिया﹒

आज का वृषभ राशिफल, 9 नवंबर 2025 : सगे संबंधियो से मिलने का बनेगा संयोग

21mm कीˈ पथरी को भी बर्फ की तरह गला देगी ये 50 रुपए वाली सस्ती सी चीज मात्र 5 दिन में दर्द से दिला देगी ऐसा राहत भरा आराम﹒




