कोलकाता, 25 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) .
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और Indian पुरुष हॉकी टीम के पूर्व Captain डॉ. दिलीप तिर्की को Indian खेलों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए कलकत्ता स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स क्लब (सीएसजेसी) द्वारा ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया.
यह प्रतिष्ठित सम्मान पूर्व Indian क्रिकेट Captain और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कोलकाता में उन्हें प्रदान किया.
Indian हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी डॉ. तिर्की ने भारत की ओर से 412 अंतरराष्ट्रीय मैचों में प्रतिनिधित्व किया है, जिनमें तीन ओलंपिक खेल (1996, 2000, 2004) शामिल हैं. उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडरों में से एक माना जाता है.
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद संभालने के बाद से डॉ. तिर्की ने Indian हॉकी को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए कई विकासात्मक और संरचनात्मक सुधारों की शुरुआत की है, जिससे देश में इस खेल को नई दिशा और गति मिली है.
—————
(Udaipur Kiran) दुबे
You may also like

अमेरिका में भारतीय नेतृत्व की तारीफ... पीएम मोदी को लेकर क्या बोलीं मशहूर सिंगर मैरी मिलबेन?

बॉलीवुड व टीवी दुनिया के हास्य अभिनेता सतीश शाह का निधन

बांका विधानसभा सीट : कभी था कांग्रेस का मजबूत गढ़, अब क्षेत्र में भाजपा का दबदबा, इस बार जीत का चौका लगाने का मौका

ये 4 पत्ते रात में खाइए – सुबह तक आपका पेट,` लिवर और आंतें हो जाएंगी एकदम क्लीन!

फुल टैंक में 2,831 km दौड़ गई ये कार, देखते-देखते बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड




